बंजरिया: आशा कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण सोमवार को भी पोलियो कार्यक्रम प्रभावित हुआ
आशा कार्यकर्ताओं के अनिश्चित कालीन हड़ताल के कारण दूसरे दिन सोमवार को भी पोलियो कार्यक्रम प्रभावित हुआ। एमोआईसी डॉ साजिद तरन्नुम व बीसीएम ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि पहले दिन 65 सौ बच्चों को पोलियो की दवा देने का लक्ष्य था,लेकिन मात्र 2187 को ही दवा दी जा सकी। दूसरे दिन भी 66 टीमो में से मात्र 50 टीमें आईसीडीएस के सहयोग से क्षेत्र में कार्य कर पा रही है।