बैरगनियां: पचटकीराम में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, झोपड़ीनुमा दुकान तोड़ी गई
सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत शनिवार को बैरगनिया प्रखंड के पचटकी राम में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्मित दुकान को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। कार्रवाई अंचल अधिकारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में की गई। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई हुई है।