नबीनगर: मंगलबाजार से पुलिस ने शराब के साथ 2 युवकों को किया गिरफ्तार, बाइक के साथ 23 पीस अंग्रेजी शराब ज़ब्त
बिहार में शराबबंदी कानून के पालन को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में नवीनगर प्रखंड के मंगल बाजार मोड़ के पास से पुलिस ने दो युवकों को अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान चिंटू कुमार , पिता श्याम देव सिंह, तथा त्रिपुरारी सिंह उर्फ पियूष