लक्सा थाना क्षेत्र में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चला अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर की गई कार्रवाई
Sadar, Varanasi | May 14, 2026 वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र स्थित गिरजाघर चौराहे पर बुधवार को “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। एसीपी काशी जोन अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजू कुमार ने पुलिस बल के साथ अभियान चलाया।