फरीदपुर: सहजनपुर में पिता की हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में जुर्म कबूला
भुता थाना पुलिस ने पिता की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 1 जून 2025 को भुता थाना क्षेत्र के गांव सहजनपुर हेतराम निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में