नवगछिया: व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाला ₹50 हजार का इनामी अपराधी नागालैंड से गिरफ्तार, नवगछिया पुलिस ने लिया रिमांड पर
पुलिस जिला नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार ने शनिवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई में जिला के टॉप 10 अपराधियों में शामिल एवं पचास हजार रूपये का ईनामी छोटू यादव गिरोह का सक्रिय कुख्यात अपराधकर्मी राहुल यादव को नागालैंड राज्य के दीमापुर से गिरफ्तार किया गया। जिसके खिलाफ ढोलबज्जा और नवगछिया सहित कई थाना में 2013 से अब तक रंगदारी