आरंग: आरंग पुलिस ने शराब दुकान के सुपरवाइजर सेल्समैन को 160 पौवा शराब के साथ 7 लोगों के साथ किया गिरफ्तार
Arang, Raipur | Sep 14, 2026 अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहा अभियान में आरंग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है एक आर्टिका कार में 160 पौवा देसी मदिरा मसाला शराब जप्त कर सात आरोपियों को पकड़ा गया है हैरानी की बात यह है कि पकड़े गए आरोपियों में शराब दुकान का सुपरवाइजर सेल्समैन मल्टी वर्कर और एक सरकारी शिक्षक भी शामिल है आरंग पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है