महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, भस्म आरती में हुए शामिल |
#cricket #worldcup #chahal #indianteam
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शुक्रवार सुबह उज्जैन पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाई। चहल ने तड़के होने वाली बाबा महाकाल की भस्म आरती में सम्मिलित होकर भगवान का आशीर्वाद लिया और गर्भगृह में दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
वाइस ओवर
भस्म आरती के दौरान नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप का दर्शन किया, जिसके बाद वे काफी अभिभूत नजर आए। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने युजवेंद्र चहल का स्वागत और सत्कार किया। मंदिर समिति की परंपरा के अनुसार उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। चहल ने मंदिर परिसर में घूमकर व्यवस्थाओं की सराहना की और पूरी विनम्रता के साथ बाबा महाकाल के दर्शन का अपना अनुभव साझा किया।