मिर्ज़ापुर: स्टेशन पर ट्रेनों और प्लेटफार्म पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले शातिर चोर को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से शातिर चोर को जीआरपी पुलिस ने रविवार को दोपहर 3:00 बजे गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त चुनार थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी प्रभात उर्फ लव सिंह पटेल के कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं।