जोकीहाट: महलगांव थाना पुलिस ने उदा पुल के समीप देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया
Jokihat, Araria | Dec 11, 2024 महलगाव थाना क्षेत्र अंतर्गत उदा पुल के समीप बाइक सवार एक युवक को देशी कट्टा के साथ महलगांव थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उदा पुल के समीप एक बाइक सवार युवक देशी कट्टा लेकर जा रहा है।इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हीरो होण्डा बाइक सवार एक युवक को देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार कर लिया है।