जोकीहाट: टेकनीहाट में आग लगने से 4 आवासीय घर जलकर राख, लाखों का नुकसान
Jokihat, Araria | Dec 10, 2024 महलगांव थाना क्षेत्र के चौकता पंचायत अंतर्गत टेकनीहाट वार्ड संख्या 01 में गैस सिलेंडर फटने से भीषण अगलगी की घटना हुई है। जिससे 4 आवासीय घर जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि खाना पकाने के क्रम में अचानक गैस सिलेंडर फट गई।जिसकी लपटे 4 घरों को अपने आगोश में ले लिया।