बल्देवगढ़: ग्राम डुम्वार में पुलिस ने जुआ खेलने वाले फड़ पर छापा मारा, चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा ग्राम डुम्वार में जुआ के फड़ पर छापामार कार्यवाही की। जिसमें बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम डुम्वार में जुआ खेलते हुए रामलाल अहिरवार, संतोष अहिरवार,आशा लाल अहिरवार,अरविंद अहिरवार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मौके से 770 रुपए नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।