बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ एसडीएम भारती देवी मिश्रा ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए
बल्देवगढ़ एसडीएम भारती देवी मिश्रा के द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए समस्त अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।और बताया गया कि ऐसी शासकीय भूमि को चिन्हित किया जाए जहां पर अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण कर रखा है।ताकि अतिक्रमणकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।