बल्देवगढ़: खरगापुर में 20 एकड़ गोचर भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
खरगापुर में 20 एकड़ गोचर भूमि पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। बल्देवगढ़ तहसीलदार अरविंद यादव के द्वारा बताया गया कि खरगापुर में अतिक्रमणकारियों के द्वारा 20 एकड़ गोचर भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था।जिसे बल्देवगढ़ एसडीएम एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी और बल्देवगढ़,खरगापुर से अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।