बल्देवगढ़: शासकीय हाई स्कूल डारगुवां में आठवीं की परीक्षा में नकल का वीडियो हुआ वायरल, शिक्षकों की लापरवाही उजागर
बल्देवगढ़ विकासखंड एवं हटा संकुल केंद्र अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल डारगुवां में कक्षा आठवीं की परीक्षा में नकल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।बताया जा रहा है दोपहर 2:00 बजे से परीक्षा आयोजित की गई जिसमें 3:00 बजे के करीब सोशल मीडिया पर नकल का एक वीडियो वायरल हुआ है।फिलहाल अभी वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी,लेकिन उक्त मामला जांच का विषय बना हुआ है।