जोधपुर: सरदारपुरा थाना क्षेत्र के बॉम्बे मोटर चौराहा निवासी बुजुर्ग के साथ हुई ₹40000 की ठगी, केस दर्ज
जोधपुर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र के बॉम्बे मोटर चौराहे पर रहने वाले बुजुर्ग हीरालाल सिंघवी से शातिर ठग ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए ₹40000 की ठगी कर डाली। शातिर ठग ने पीड़ित वृद्द को बेटे की दुर्घटना होने की बात कही थी। पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे से पर केस दर्ज किया है। सरदारपुरा थाना पुलिस अग्रिम जांच कर रही हैl