दातागंज: उसावां थाना क्षेत्र में खेत की मेड के विवाद में एक किसान की गोली मारकर हत्या
बुधवार शाम 5 बजे के लगभग उसावां थाना क्षेत्र के निरंजन नगला गांव के खेतीहर इलाके में खेत की मेड काटने को लेकर विवाद हो गया।इसी विवाद के बाद आरवेश पुत्र सिपट्टर के गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी बाइक से आए थे,और गोली मारने के बाद फरार हो गए।सूचना पर पहुंची पीआरबी 112 थाना पुलिस जांच में जुटी है।