शाजापुर: निजी अस्पताल की डाक्टर पर कार्रवाई की मांग, करणी सेना ने कोतवाली थाना पहुंचकर साैंपा ज्ञापन
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में कोतवाली थाने पर करणी सेना द्वारा ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में शाजापुर के निजी अस्पताल की डाक्टर पर उपचार में लापरवाही करने को लेकर कार्रवाई की मांग की गई है। कर्री सेना पदाधिकारियों का कहना है कि सोमवार को वह कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।