लालगंज: बघावर मोड़ के पास बोलेरो वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत बघावर मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना हो गई । बोलेरो वाहन ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार संगम कुमार पुत्र राजनाथ उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी खेतापुर और नितिश कुमार पुत्र महेंद्र निवासी खेतापुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ घर जा रहे थे ।