बिंदकी: बिंदकी रामलीला मैदान रंग-बिरंगी रोशनी से दुल्हन की तरह सजा, पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव शुरू होने में चंद घंटे बाकी
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे का श्री रामलीला मैदान रंग बिरंगी रोशनी से नई नवेली दुल्हन की तरह सज गया है। श्री रामलीला मैदान की सजावट को और भव्यता प्रदान करने के लिए शनिवार व रविवार की मध्य रात 2 बजे तक तेजी से काम चलता रहा। जयपुर के बिरला मंदिर के आकृति में बनाया गया विशाल पंडाल बिजली की रोशनी में आकर्षित कर रहा था। मेला मैदान व रास्ते में भव्य सजावट है।