राजमहल: नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में राजमहल थाने में प्राथमिकी दर्ज
राजमहल थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी नाबालिग बहन के अपहरण के मामले में राजमहल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली कि पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया है कि 16 अप्रैल को दोपहर 2:00 उसकी बहन घर से दवा लाने के लिए निकली थी। काफी देर तक वह घर वापस नहीं आई तो उसकी खोजबीन शुरू की।