तिल्दा: बस्तर लोकसभा के लिए मतदान कल, रायपुर व दिल्ली से होगी निगरानी वेब कास्टिंग से पोलिंग बूथ पर नजर रखेगा निर्वाचन आयोग
Tilda, Raipur | Apr 19, 2024 लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट के लिए कल यानी 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसे लेकर निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। खास बात यह है कि बस्तर के मतदान केंद्रों पर रायपुर के साथ-साथ दिल्ली से भी नजर रखी जाएगी। इसके लिए 811 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है।