तिल्दा: रायपुर में मामा-भांजा से लूट करने वाले पकड़ाए ई-रिक्शा में घूमकर ढूंढते थे शिकार
Tilda, Raipur | Apr 18, 2024 राजधानी रायपुर में नवरात्र में काली मंदिर का दर्शन करने आए मामा-भांजा से लूट की वारदात हो गई। इस वारदात को करने वाले एक नाबालिग समेत 3 लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये लूटेरे ई-रिक्शा में सवार होकर लूट के लिए शिकार खोजते थे। फिर मौका मिलते ही एक नाबालिग को सामने वाले के पर्स या फोन चोरी करने भेज देते थे।