कुलपहाड़: पनवाड़ी–गौराहारी लिंक मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, 5 दिन से आवागमन ठप
पनवाड़ी क्षेत्र में पनवाड़ी से गौराहारी को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर स्थित पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने से पिछले 5 दिनों से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। पुलिया के टूटने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है, जिससे रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं।