पीसांगन: पीसांगन में खेत की बाड़ में लगी आग, नगर पालिका की टीम ने टैंकर से पाया काबू
कस्बे के रिछमालिया रोड स्थित धन्नालाल के खेत की बाड़ में अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर नगर पालिका की टीम तत्काल टैंकर लेकर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।