लालगंज: व्यावसायिक ड्राइवर एकता सोसाइटी के उपाध्यक्ष राकेश यादव ने मीडिया से की मुलाकात, 1 जुलाई से जागरूकता अभियान शुरू होगा
आजमगढ़ में व्यावसायिक ड्राइवर एकता सोसाइटी के उपाध्यक्ष राकेश यादव मीडिया से रूबरू हुए । उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश पाठक लगातार ड्राइवर भाइयों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर मुखर नजर आ रहे हैं । 1 जुलाई से प्रदेश में ड्राइवर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा । ड्राइवरों को उनके अधिकार, सुरक्षा, कानून और सामाजिक सम्मान के प्रति जागरूक किया जाएगा ।