भितरवार: सहारन गांव में करंट लगने से एक किसान की मौत
सहारन में बिजली के तार बदलते समय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन तत्काल किसान को भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भितरवार पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीएम के बाद सब परिजनों को सौपा।