भीलवाड़ा: देर रात शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर, ऋषि श्रंग सर्कल पर अनियंत्रित कार ने डिवाइडर पर चढ़कर पोल तोड़े
भीलवाड़ा। शहर के ऋषि श्रंग सर्कल स्थित मंगलम प्लाजा के पास देर रात तेज रफ्तार का खतरनाक नज़ारा देखने को मिला। एक तेज गति से दौड़ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि उसने डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल और स्ट्रीट लाइट के कई खंभों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गए