गया टाउन सीडी ब्लॉक: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर अब सुलतानगंज में रुकेगी गया-कामाख्या एक्सप्रेस
श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने गया-कामाख्या-गया साप्ताहिक एक्सप्रेस का सुलतानगंज स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। कामाख्या-गया एक्सप्रेस 3 से 24 अगस्त तक निर्धारित दिनों में रवाना होगी। वहीं गया-कामाख्या एक्सप्रेस 4 से 25 अगस्त तक ठहराव होगा।