चित्तौड़गढ़: कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने कलेक्ट्रेट परिसर में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के उन्मूलन हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।