चित्तौड़गढ़: इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा
स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार शाम इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई. बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया. जिला प्रशासन एवं नगर विकास न्यास द्वारा संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया गया. शहर के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत संगीत की प्रस्तुतिया दी.