सावा में 11 अगस्त को हुए विशाल संत समागम व भजन संध्या में हजरत मोहम्मद साहब के संबंध में कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर अंजुमन कमेटी व मुस्लिम समाज ने विरोध जताया। कमेटी सेक्रेट्री नासीर खान ने बताया कि वक्ता महंत राजूदास महाराज द्वारा दिए गए वक्तव्य ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।