चित्तौड़गढ़: फुलेरा के पूर्व विधायक निर्मल कुमावत का क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति समिति द्वारा सर्किट हाउस में अभिनंदन किया गया
तिरंगा यात्रा जिला प्रभारी एवं फुलेरा के पूर्व विधायक निर्मल कुमावत के गुरुवार को चित्तौड़गढ़ आगमन पर सर्किट हाउस में राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति समिति द्वारा स्वागत किया गया। जिला प्रवक्ता जयेश लाड़ना ने बताया कि पूर्व विधायक कुमावत से मुलाकात कर उनका मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर व उपरना ओढ़ा कर अभिनन्दन किया गया.