चित्तौड़गढ़ के एकदिवसीय दौरे पर रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेस वार्ता का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर किया। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस को आधे हाथ लेते हुए हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए आग्रह किया।