रायपुर भरखी गांव में 14 वर्षीय अर्पित विश्वकर्मा की शारदा सहायक नहर में बुधवार सुबह 11 बजे डूबने से मौत हो गई। बुधवार को ही उसके चाचा की बारात जानी थी, लेकिन इस हादसे से घर में कोहराम मच गया। परिजनों के इनकार के बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव सौंप दिया।