शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी थान के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई । घटना में कार में पांच लोग बैठे थे। जिन्हें ग्रामीणों ने कार से बाहर निकाल लिया वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया घटना बृहस्पतिवार देर रात हुई जब फिरोजाबाद से कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने राजस्थान जा रहे थे।