पूरनपुर: गांव सुआवोझ में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर दिव्यांग युवक से बसूले गए ₹5000, शिकायत के बाद भी नहीं मिले वापस
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सुआवोझ के रहने वाले दिव्यांग युवक सर्वश कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान ने उससे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पाँच हजार रुपए लिए थे। मामले में थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम से शिकायत की थी। एसडीएम ने अश्वासन दिया था कि रुपए बापस करवा कर दिव्यांग युवक को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा।