पूरनपुर: पूरनपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोग हुए घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर की रहने वाली राजविंदर कौर पत्नी अजय कढैर चौरा से लौट रही थी। तभी एक कार की टक्कर लगने से घायल हो गई। वहीं दुसरे हादसों में थाना न्यूरिया निवासी गोविंद राम व मोरपाल,रम्पुरा फकीरे निवासी अवधेश, मोहल्ला अशोक कॉलोनी निवासी अनुराधा और पतावोझी निवासी नरेश घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।