पूरनपुर: सोनू ढावे पर घुसकर मारपीट कर डकैती डालने का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के खमरिया पट्टी निवासी सिमरनजीत सिंह पुत्र गुरजीत सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया। कि पूर्व प्रधान सहित लगभग दस लोग सोनू ढावे पर पहुंचे और ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने लगे। ढाबा संचालक के विरोध करने पर उक्त लोगों ने ढाबे पर भी डकैती डालने का प्रयास किया। विरोध करने पर उक्त लोगों ने धारदार हथियार से मारपीट की।