पूरनपुर: पूरनपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में घायल तीन लोगों की उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मौत, मामले में मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कपूरपुर के रहने वाले अरुण कुमार व सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव सुल्तापुर के रहने वाले नरेश और हरदोई ब्रांच नहर गुरुद्वारे के पास में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अज्ञात महिला सहित तीन लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दो मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है।