पूरनपुर: गांव बंजरिया में देवर ने पत्नी के साथ मिलकर भावी की पिटाई की, मामले में पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजरिया की रहने वाली सविता पत्नी बबलू ने बताया कि उसका पति खेत पर गन्ने की गुड़ाई करने के लिए गया था। तभी उसके देवर व देवरानी ने गन्ना ब्रिक्री के पैसे मांगे इस पर पीड़िता ने पैसे पिता से मांगने को कहा। आरोप है इस बात से नाराज होकर दंपति ने पीड़िता की बेरहमी से पिटाई कर मंगलसूत्र व कानों से सोने के कुंडल भी नोच लिए।