वार्ड 25 के नवनिर्वाचित पार्षद रणजीत भाटी ने ग्रहण की गोपनीयता की शपथ
नोहर। नगर पालिका नोहर के वार्ड नंबर 25 से नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद रणजीत सिंह भाटी ने बुधवार को उपखंड अधिकारी के समक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करने का संकल्प लिया।
Nohar, Hanumangarh | Sep 16, 2026