बहेरिया क्षेत्र में होटल दीपाली के पास 12 मार्च को हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज रविवार दोपहर 12 बजे सामने आया। फुटेज में तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराकर पास के टीनशेड में घुसती दिखाई दे रही है। हादसे में देवरी निवासी छुट्टू चौबे की मौत हो गई थी, जबकि रजाखेड़ी निवासी पवन विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसका इलाज जारी है।