गोवर्धन: बरसाना में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक लेकर यूपी में घुसे थे, बॉर्डर पर पुलिस ने धर दबोचा
इन अभियुक्तों के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जो राजस्थान के डींग जिले से चोरी की गई थी।बरसाना थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार रात बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी। तभी ऊचागांव बॉर्डर के पास दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर ओमकार और प्रताप नाम के दो युवकों को दबोच लिया।