सिमडेगा: नगर परिषद अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में शहर विकास का खाका रखा
सिमडेगा : सोमवार शाम 5 बजे नगर परिषद अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर शहर विकास, साफ-सफाई और पारदर्शिता को प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों की योजनाओं पर समान रूप से काम होगा। सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए एजेंसी संग बैठक होगी। साथ ही युवाओं के लिए प्रतिभा सम्मान व खेल प्रतियोगिता आयोजन की घोषणा की।