Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
Cricket
image
image
image

हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा संगठन ने संभाली अगुवाई, घर-घर पहुंचाया राष्ट्रध्वज सिंगरौली:भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के मंडल सिंगरौली में गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरुवंशी की अध्यक्षता में आयोजित अभियान में बाजार एवं रहवासी क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों को राष्ट्रध्वज वितरित किए गए और सभी से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह एवं सिंगरौली विधानसभा विधायक रामनिवास शाह के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरुवंशी ने कार्यकर्ताओं के साथ अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरुवंशी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के भीतर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमवती खैरवार, जिला उपाध्यक्ष केके कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामशुमिरण गुप्ता, तिरंगा यात्रा के विधानसभा संयोजक राजेंद्र सिंह प्रमार, विधानसभा सह-संयोजक अशोक शाह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम वर्मा सहित मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, युवा कार्यकर्ता एवं देशप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ के संदेश के साथ राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Singrauli, Singrauli | Aug 13, 2026

MORE NEWS

जनपद सदस्य रणधीर सिंह ने प्रतिभावान छात्रों का किया सम्मान, चार साल में  81छात्रों को मिला सम्मान

सिंगरौली:जिले के देवसर तहसील अंतर्गत जनपद पंचायत माड़ा 
से जनपद सदस्य के रूप में चयनित रणधीर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माड़ा जनपद में प्रतिभावान छात्रों को लैपटॉप व सिलाई मशीन देकर किया सम्मान

रणधीर सिंह ने जनपद सदस्य माडा अपने जनपद क्षेत्र माड़ा के 10वी 12वी के  प्रतिभावान टापर  20 छात्र छात्राओं को लैपटॉप सिलाई मशीन एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किए रणधीर सिंह जनपद सदस्य लगातार चार वर्षों से अपने क्षेत्र के टापर छात्र छात्राओं  पुरस्कृत करने का काम करते आ रहे हैं।
वह अभी तक 81 छात्र छात्राओं को सम्मानित कर अपने क्षेत्र के लोगों का गौरव बढ़ाते हुए कार्य करते आ रहे हैं आगे भी हर वर्ष की भांति अगले वर्ष भी टापर छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते रहेंगे

जनपद सदस्य रणधीर सिंह ने प्रतिभावान छात्रों का किया सम्मान, चार साल में 81छात्रों को मिला सम्मान सिंगरौली:जिले के देवसर तहसील अंतर्गत जनपद पंचायत माड़ा से जनपद सदस्य के रूप में चयनित रणधीर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माड़ा जनपद में प्रतिभावान छात्रों को लैपटॉप व सिलाई मशीन देकर किया सम्मान रणधीर सिंह ने जनपद सदस्य माडा अपने जनपद क्षेत्र माड़ा के 10वी 12वी के प्रतिभावान टापर 20 छात्र छात्राओं को लैपटॉप सिलाई मशीन एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किए रणधीर सिंह जनपद सदस्य लगातार चार वर्षों से अपने क्षेत्र के टापर छात्र छात्राओं पुरस्कृत करने का काम करते आ रहे हैं। वह अभी तक 81 छात्र छात्राओं को सम्मानित कर अपने क्षेत्र के लोगों का गौरव बढ़ाते हुए कार्य करते आ रहे हैं आगे भी हर वर्ष की भांति अगले वर्ष भी टापर छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते रहेंगे

Singrauli, Singrauli | Aug 16, 2026

Testbook Pass Coupon Code 2026 ✅ Testbook Pass Kaise Buy Kare? | Get Max Discount Today! 💸

Testbook Pass Coupon Code 2026 ✅ Testbook Pass Kaise Buy Kare? | Get Max Discount Today! 💸

Singrauli, Singrauli | Aug 15, 2026

मोरवा थाने में Independence Day का जश्न, पूरा थाना परिसर दिखा Patriotic

मोरवा थाने में Independence Day का जश्न, पूरा थाना परिसर दिखा Patriotic

Singrauli, Singrauli | Aug 15, 2026