पंचायती राज चुनाव को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न करवाने के लिए बिछीवाड़ उपखण्ड के बिछीवाड़, चुंवड़वाड़ा और कनबा में पुलिस व प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। इसमें बिछीवाड़ एसडीएम, डिप्टी और थानाधिकारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी व पुलिस के जवान शामिल रहे। कदमताल करते हुए गांवों की सड़कों से गुजरे पुलिस के जवानों ने क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा और सजगता का संदेश दिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बिना किसी डर के मतदान करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही, चुनाव में व्यवधान डालने वाले असामाजिक तत्वों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए।
#Bichhiwara #PanchayatElection #RajasthanPolice #FlagMarch #ElectionSecurity
Dungarpur, Dungarpur | Oct 7, 2026