थावे: बंगरा गांव में सरस्वती पूजा को लेकर थाना प्रभारी ने शांति समिति की बैठक की
थावे थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में शुक्रवार को थावे थाना प्रभारी धीरज कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने कई बिंदुओं पर लोगों से विचार विमर्श करने के साथ ही डीजे पर रोक लगाने का निर्देश दिया।