रामगढ़ चौक: बिहार के दोनों डिप्टी सीएम ने लखीसराय जिले के बकीया गांव में आयोजित जनसभा को किया संबोधित, विपक्ष पर जमकर साधा निशान
लखीसराय। चौथे चरण में सबसे हॉट सीट मानें जाने वाले मुंगेर लोकसभा सीट को लेकर एनडीए ने पूरी ताकत झोंक दी है। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक के बकिया गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करने बिहार के दोनों डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी पहुंचे। सभा के दौरान एनडीए नेताओं ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।