रामगढ़ चौक: नोनगढ़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति हुआ घायल, सदर अस्पताल में हुआ इलाज
लखीसराय जिले के तेराहट थान क्षेत्र अंतर्गत नोनगढ़ गाँव मे जमीनी विवाद मे हुई मारपीट एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल। सदर अस्पताल मे किया गया इलाज। घायल की पहचान तेराहट थान क्षेत्र अंतर्गत नोनगढ़ गाँव निवासी असरफी साव के पुत्र अंगद साव के रूप मे किया गया है। जानकारी के अनुसार अंगद साव का अपने ही भाई परमानन्द से पूर्व से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।